फीचर डेस्क। मंगलार रात दिल्ली में हुए प्रियंका-निक के रिसेप्शन में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। प्रियंका-निक ने दिल्ली के ताज पैलेस होटल में रिसेप्शन दिया था। सफेद कुर्ता-पायजामा और काले रंग की नेहरु जैकेट पहनकर पीएम रिसेप्शन में शरीक हुए। उन्हें प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने रिसीव किया। वे प्रियंका-निक के परिवार से भी मिले। 10 मिनट तक स्टेज पर रहे। उन्होंने दुल्हा-दुल्हन को लाल रंग के गुलाब दिए। आप भी चाहें तो अपने किसी इवेंट में पीएम मोदी को इन्वाइट कर सकते हैं। पीएम मोदी तक अप्रोच करने का तरीका बहुत ही आसान है। अक्सर दिल्ली में होने वाले इवेंट्स में ही पीएम शरीक होते हैं। आज हम बता रहे हैं आप कैसे पीएम मोदी को सीधे एप्रोच कर सकते हैं।
शादी में कैसे करें इन्वाइट
- यदि आपको पीएम मोदी को अपनी शादी में इन्वाइट करना है तो आपको प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO) में संपर्क करना होगा। आप चाहें तो सीधे पीएमओ के एड्रेस (ई ब्लॉक, सेंट्रल सेक्रेट्रिएट, नईदिल्ली 110011) में शादी का कार्ड भेज सकते हैं।
- इसके अलावा आप खुद भी पीएम से मिलने के अपॉइंमेंट ले सकते हैं। आप अपने संसदीय क्षेत्र के सांसद के जरिए भी पीएम से मिलने का टाइम ले सकते हैं।
- आप पीएमओ की वेबसाइट :pmindia.gov.in/en/interact-with-honble-pm/ के जरिए भी अपॉइंमेंट ले सकते हैं। हालांकि पीएम आपको मिलने का समय देते हैं या नहीं यह उनके ऊपर ही डिपेंड करता है। अपॉइंमेंट रिक्वेस्ट के बाद पीएमओ के ऑफिसर यह जांच करते हैं कि आपके मिलने का रीजन वैलिड है या नहीं। यदि रीजन वैलिड रहा तो फिर पीएम तक मैसेज पहुंचाया जाता है। इसके बाद उनकी परमीशन मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति से पीएमओ की तरफ से कम्युनिकेट किया जाता है।
- आप चाहें तो 152, साउथ ब्लॉक, रायसीना हिल, नईदिल्ली इस एड्रेस पर भी पीएम को मिलने के लिए रिक्वेस्ट लेटर भेज सकते हैं। पीएम के घर के एड्रेस 7, रेसकोर्स रोड, नईदिल्ली 110001 है।
इन 10 तरीकों से कर सकते हैं पीएम मोदी से संपर्क
1. यदि कोई क्वेरी या सजेशन है तो आप https://ift.tt/2N9Ng6T पर लॉग इन कर सकते हैं और खुद को रजिस्टर कर सकते हैं। यह एक ऑफिशियल पोर्टल है, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी से इंटरेक्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।
2. आप पीएम के ऑफिशियल एड्रेस पर उन्हें सीधे लेटर लिख सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी को रोजाना 2 हजार से ज्यादा लेटर देशभर से मिलते हैं।
क्या है ऑफिशियल एड्रेस : वेब इंफॉर्मेशन मैनेजर, साउथ ब्लॉक, रायसीना हिल
नईदिल्ली - 110011
फोन नंबर : 011- 23012312
फैक्स : 23019545,23016857
आप 'ऑनरेबल प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया, 7 रेसकोर्स रोड, नईदिल्ली' लिखकर भी लेटर पहुंचा सकते हैं।
3. आइडिया शेयरिंग के लिए www.mygov.in पर जा सकते हैं। यहां सजेशन, आइडिया दे सकते हैं।
4. RTI के जरिए भी पीएमओ से कोई प्रश्न पूछ सकते हैं।
5. @PMOIndia या @Narendramodi पर ट्वीट करके भी सीधे अपनी बात पीएम तक पहुंचा सकते हैं। मोदी के ट्वीटर पर 16 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
6. यू-ट्यूब के जरिए भी पीएम तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। Narendra modi's Youtube Channel पर जाकर अपना मैसेज सेंड कर सकते हैं।
7. Narendra modi Facebook Page या fb.com/pmoindia पर जाकर आप फेसबुक के जरिए भी पीएम तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं।
8. narendramodi1234@gmail.com यह पीएम की ईमेल आईडी है। यह उनके एंड्रॉइड ऐप पेज से मिली है।
9. इसके अलावा आप इंस्टाग्राम, लिंक्डइन पर भी पीएम से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। इंस्टाग्राम के लिए
https://ift.tt/1TovlbC और लिंक्डइन के लिए
https://ift.tt/1uQ2gJm पर जाएं।
11. आप NaMo एंड्रॉइड ऐप डाउनलोड करके भी पीएम मोदी तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं और उनसे जुड़े रह सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ