बेंगलुरु-कोलकाता के बीच मैच थोड़ी देर में, पहला मैच जीतने पर कोहली की नजर

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण का 17वां मैच थोड़ी देर में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला जाएगा। कोलकाता इस संस्करण में 3 में से 2 मैच जीत हासिल कर अंक तालिका में चौथे नंबर पर है। वहीं, विराट कोहली की अगुआई वाली बेंगलुरु को अब तक जीत का इंतजार है। उसने अब तक 4 मैच खेले, लेकिन एक में भी जीत हासिल नहीं कर पाई।

बेंगलुरु के खिलाफ कोलकाता का सक्सेस रेट 60%
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें कोलकाता ने 14 में जीत हासिल की। वहीं, बेंगलुरु को 9 में ही जीत नसीब हुई। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो कोलकाता 4 को जीतने में सफल रही है। बेंगलुरु को आखिरी जीत 2016 में मिली थी।

दोनों टीमें :
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, एबी डिविलियर्स, कॉलिन डी ग्रांडहोम, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, शिमरॉन हेटमायर, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, देवदत्त पल्लीकल, हिम्मत सिंह, मिलिंद कुमार, गुरकीरत सिंह मान, हेनरित क्लासेन, पवन नेगी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षदीप नाथ, प्रयास राय बर्मन, कुलवंत खेजरोलिया, टिम साउदी।

कोलकाता नाइटराइडर्स :दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नरेन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, नीतीश राणा, निखिल नाइक, जोए डेनली, श्रीकांत मुंडे, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्गुसन, हैरी गर्नी, केसी करियप्पा, यारा पृथ्वीराज।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
IPL 2019 17th match rcb vs kkr royal challengers bangalore kolkata knight riders live news and updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.