पहले चरण में 17% उम्मीदवार दागी, 32% करोड़पति; प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 6.6 करोड़
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 91 सीटों पर 213 यानी 17% दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इन पर कोई न कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है। वहीं, 146 यानी 12% प्रत्यााशी ऐसे हैं जो गंभीर अपराध के आरोपी हैं। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आई है। एडीआर ने पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 1279 में से 1266 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को मतदान होना है।
16 प्रत्याशियों के खिलाफ महिलाओं से जुड़े अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और महिलाओं के प्रति क्रूरता जैसे आरोप शामिल हैं। 12 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने हलफनामे में यह घोषित किया है कि वे आपराधिक मुकदमों में दोषी पाए जा चुके हैं। 10 उम्मीदवारों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा चल रहा है। 25 प्रत्याशियों पर हत्या के प्रयास का आरोप है। 4 उम्मीदवार फिरौती के लिए अपहरण कराने के आरोपी हैं। 12 प्रत्याशियों के खिलाफ नफरतभरे बयान देने का मामला लंबित है।
पहला चरण : किस दल के कितने दागी उम्मीदवार
| पार्टी | कुल उम्मीदवार | कितने दागी | कितनों पर गंभीर आपराधिक मुकदमे |
| भाजपा | 83 | 30 | 16 |
| कांग्रेस | 83 | 35 | 22 |
| बसपा | 32 | 8 | 4 |
| वाईएसआरसीपी | 25 | 13 | 10 |
| तेदेपा | 25 | 4 | 2 |
| टीआरएस | 17 | 5 | 3 |
* 91 में से 37 निर्वाचन क्षेत्र ऐसे, जहां एक-एक सीट पर तीन या उससे ज्यादा दागी उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे।
401 उम्मीदवार ऐसे जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा
एडीआर ने जिन 1266 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है, उनमें 401 यानी 32% प्रत्याशियों की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है। कांग्रेस के 83 उम्मीदवारों में 69 यानी 83, भाजपा के 83 में से 65 यानी 78% उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ से अधिक है। वहीं, बसपा के 32 में से 25, तेदेपा के सभी 25, वाईएसआर के 25 में से 22 और टीआरएस के सभी 17 प्रत्याशियों की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा है। पहले चरण में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति6.63 करोड़ रुपएहै।
| पार्टी | कुल उम्मीदवार | संपत्ति (करोड़ रुपए में) |
| भाजपा | 83 | 21.93 |
| कांग्रेस | 83 | 14.56 |
| बसपा | 32 | 12.63 |
| वाईएसआरसीपी | 25 | 62.94 |
| तेदेपा | 25 | 57.77 |
| टीआरएस | 17 | 45.87 |
पहले चरण के तीन सबसे अमीर उम्मीदवार
| उम्मीदवार | पार्टी | सीट (राज्य) | संपत्ति (करोड़ रुपए में) |
| कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी | कांग्रेस | चेवेल्ला(तेलंगाना) | 895 |
| प्रसाद वीरा | वाईएसआर | विजयवाड़ा (आंध्र) | 347 |
| रघुराम कृष्णा राजू | वाईएसआर | नरसापुरम् | 325 |
पहले चरण में 23 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य दर्शाई
सबसे कम आय वाले तीन उम्मीदवार
| उम्मीदवार | पार्टी | सीट (राज्य) | संपत्ति |
| नल्ला प्रेम कुमार | प्रेम जनता पार्टी | चेवेल्ला(तेलंगाना) | 500 रु. |
| राजेंद्र केंद्रुका | सीपीआईएमएल | कोरापूत(ओडिशा) | 500 रु. |
| अलकुंताराजन्ना | निर्दलीय | निजामाबाद(तेलंगाना ) | 1000 रु. |
इन 3 उम्मीदवारों पर सबसे ज्यादा देनदारी
| उम्मीदवार | पार्टी | सीट (राज्य) | (चल-अचल)संपत्ति | देनदारी |
| माला लक्ष्मी शाह | भाजपा | टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड) | 184 करोड़ रु. | 135 करोड़ रु |
| मलूक नागर | बसपा | बिजनौर (उप्र) | 294 करोड़रु. | 101 करोड़ रु. |
| कृष्णा राजू | वाईएसआर | नरसापुरम | 325 करोड़रु. | 101 करोड़रु. |
*पहले चरण में नामांकन भरने वाले कुल उम्मीदवारों में 114 ने पैन डिटेल नहीं दी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं