पति ने विज्ञापन के जरिए तीन तलाक दिया, इसके प्रभावी होने की तारीख भी लिखी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
झुंझुनूं (राजस्थान). चूरू के राजगढ़ में विज्ञापन के जरिए तलाक देने का मामला सामने आया है। ऐसा आरोप है कि शादी के बाद कार की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने यह कदम उठाया। पत्नी को तलाक की बात करीब तीन महीने बाद पता चली। इसके बाद उसके परिवारवालों ने महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने बताया कि पिछले साल 29 मार्च को दोनों कीमंगनी हुई थी, जिसमेंजेवर और सामान समेत 51 हजार रुपए नकद दिए गए। लेकिन लड़के के परिवारवाले कार और एक लाख रुपए नकदी की मांग करने लगे।
विज्ञापन में तीन बार तलाक लिखा :यह विज्ञापन इस साल 2 जनवरी को स्थानीय अखबार में पब्लिश कराया गया। इसमें तीन बार तलाक लिखा गया। साथ ही बताया गया कि यह 2 अप्रैल से प्रभावी माना जाएगा। विज्ञापन में यह भी जानकारी दी गई कि तलाक के बारे में 5 जनवरी को विवाहिता को नोटिस से सूचना भी भेजी गई थी, लेकिन उसकेलेने से इनकार करनेपरविज्ञापन के जरिए जानकारी दी गई।
पुलिस ने दहेज का मामला दर्ज किया :थानाधिकारी कंवरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष ने लड़के और उसकेपरिवारवालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं