भारत पर हमला करने वाला पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर अपने एयरबेस पर नहीं लौटा था
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली/वॉशिंगटन. पाकिस्तानी वायुसेना ने रेडियो पर हुई बातचीत में खुद इस बात की पुष्टि की थी कि उनका एफ-16 बेस पर नहीं लौटा है। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सूत्र ने न्यूज एजेंसी को बताया कि 27 फरवरी को भारत पर हुए हमले के दौरान आईएएफ ने रेडियो सिग्नल इंटरसेप्ट किए थे। उसने बताया कि विंग कमांडर अभिनंदन ने एफ-17 को पाकिस्तान की सीमा के 7-8 किलोमीटर भीतर मार गिराया था।
इस बीच,एक अमेरिकी मैगजीन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के एफ-16 विमानों की गिनती की है। इसके मुताबिक- पाक के एफ-16 के बेड़े में पूरे लड़ाकू विमानपाए गए और कोई भीलापता नहीं निकला। 26 फरवरी को भारत ने पाक सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था। 27 फरवरी को पाक ने एफ-16 विमानों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं