जेटली ने पूछा- ईडी की चार्जशीट पर राहुल चुप क्यों? कांग्रेस ने कहा- यह चुनावी स्टंट

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में ईडी की चार्जशीट को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। जेटली ने कहा, ''कांग्रेस को ईडी पर जवाब देना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि ईडी के पास जो दस्तावेज हैं उनमें जिन आरजी, एपी और एफएएम का इस्तेमाल हुआ है वे कौन हैं?''

जेटली ने कहा- आरोप लगने पर कुछ उत्तर तो होगा

जेटली ने कहा, ''जब किसी राजनीतिक व्यक्ति पर दस्तावेज के आधार पर आरोप लगता है तो कुछ तो उत्तर होगा। या यह कहा जाएगा कि दस्तावेज गलत है या उनसे गलत निष्कर्ष निकाला जा रहा है। अगर कोई उत्तर नहीं दिया जाता तो इसका मतलब सिर्फ इतना है कि इनका कोई उत्तर नहीं दिया जा सकता। ईडी ने अपनी चार्जशीट में 'एपी' की पहचान कांग्रेस नेता और गांधी परिवार के करीबी अहमद पटेल के तौर पर की है।''

उधर, कांग्रेस ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में मोदी की हार के डर से मुद्दों को भटकाने की कोशिश कर रही है।

पटेल ने कहा- मोदी गटर लेवल की राजनीति करते हैं
कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा, ''नरेंद्र मोदी को सब जानते हैं। गटर लेवल की राजनीति करते हैं। जैसे गांव का मुखिया बोल रहा हो, जैसे देहात में कोई नगर निगम वाली राजनीति कर रहा हो।'' प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी रैली में कहा था कि ईडी की चार्जशीट में कहा गया 'एपी' का मतलब अहमद पटेल है।

मिशेल ने कहा- मैंने किसी का नाम नहीं लिया
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में गिरफ्तार किए गए कथित एजेंट क्रिश्चियन मिशेल ने दिल्ली कोर्ट में कहा कि मैं ईडी के द्वारा की गई पूछताछ के दौरान किसी का भी नाम नहीं लिया है। उसके वकील ने बताया, ''मिशेल ने एजेंसी के सामने किसी का नाम नहीं लिया है, जो मीडिया में बताया जा रहा है। मेरे मुवक्किल के खिलाफ इस मामले को सनसनीखेज बनाया जा रहा है।''



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
arun jaitley questions rahul gandhi's silence on ED chargesheet

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.