होशंगाबाद से सटे 30 गांवों के खेतों में आग, फसलें जलीं; 2 की मौत, 25 जख्मी

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

हाेशंगाबाद (मध्यप्रदेश). होशंगाबाद से सटे 30 गांवों के खेतों में शुक्रवार शाम को आग लग गई, जिससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। हादसे के वक्त 18 किमी प्रति घंटा से हवाएं चल रही थीं। इस वजह से आग तेजी से फैल गई। हादसे में पांजराकलां निवासी दिलीप (28) और अमित (32) की जलने से मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। एक व्यक्ति को गंभीर हालत में भोपाल रैफर किया गया।कई ग्रामीण लापता हैं।


आग सबसे पहले नरवाई गांव से शुरू हुई थी, जो तेज हवाओं से फैलती चली गई। आग कैसे शुरू हुई, इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। देर रात तक कुलामढ़ी, रसूलिया, निमसाड़िया समेतअन्य गांवों केघरों तक आग पहुंच गई थी।इस दौरान10 से 15 फीट ऊंची लपटें देखी गईं।


इन गांवों में फसल जली:कुलामड़ी, निमसाड़िया, गाैरा, खाेजनपुर, निटाया, फेफरताल, सिवनी मालवा, शिवपुर, पांजरा, पथाैड़ी समेत 30 गांवाें कीफसलेंजल गईं। रात 11 बजे तक प्रशासन नुकसान का आकलन नहीं कर पाया।

पांजरा समेत चार गांवों में सबसे ज्यादा नुकसान:आग से पांजरा, निमसाड़िया, बडोदिया कला, निटाया में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इन गांवों के कई लोग लापता हैं। वहीं, रसूलिया गीता भवन के पीछे नरवाई की आग रहवासी क्षेत्र तक पहुंच गई।लोगों ने घर में रखे 2 गैस सिलेंडर बाहर निकाले।

13 फीडर से सप्लाई ठप, इलाके में ब्लैकआउट :आंधी के कारण बिजली कंपनी केसभी 13 फीडर बंद हो गए। इससेहोशंगाबाद शहर समेत गांवों में ब्लैकआउट रहा।इटारसी, सिवनीमालवा समेत ग्रामीण क्षेत्र में बारिश हुई।रात 2 बजे तक आग से झुलसे लोग अस्पताल पहुंचाए गए।प्रशासन ने जिला अस्पताल को अलर्ट पर रखा है।

एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे :इटारसी से सरगांव जा रहा चमन मालवीय का परिवार गेहूं की फसल में लगी आग की चपेट में आ गया। इससे पत्नी क्षमा मालवीय, बेटी और बेटा नितिन बुरी तरह जख्मी हो गए।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Fire, crops burnt in 30 villages, three killed, 25 scorched

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.