राहुल ने कहा- मोदी ने गुरु आडवाणी का अपमान किया, ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नागपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हिंदुत्व का गलत संदेश देने और गुरुलालकृष्ण आडवाणी का अपमान करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा, ''प्रधानमंत्री मोदी हमें हिंदु धर्म न सिखाएं। उन्होंने अपने गुरु आडवाणी को पार्टी से बाहर फेंक दिया है। उन्होंने अपने गुरु का अपमान किया है और यह हिंदु धर्म नहीं सिखाता। हिंदु धर्म में गुरुओं और बड़ेजनों का सम्मान करना सिखाया जाता है।'' राहुल ने राफेल डील पर कहा, ''कांग्रेस सरकार बनते ही राफेल डील की जांच होगी। मैं आपको बता रहा हूं कि चुनाव के बाद जांच शुरू होगी और चौकीदार जेल में होंगे।''
आडवाणी ने पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के मौके पर गुरुवार को ब्लॉग लिखा। उन्होंनेलिखा कि भाजपा ने कभी भी राजनीतिक मतभेद रखने वालों को दुश्मन नहीं माना, बल्कि केवल विरोधी समझा। उन्होंने लिखा कि ऐसे लोगों को हमने कभी राष्ट्र विरोधी नहीं कहा। आडवाणी के ब्लॉग के जवाब में मोदी ने ट्वीट में लिखा,''आडवाणीजी ने सही अर्थों में भाजपा का मतलब बताया। भाजपा का मूल मंत्र पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में खुद। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते मुझे अपने ऊपर गर्व है। मुझे गर्व है कि आडवाणीजी जैसे महान लोगों ने इसे मजबूत किया।''
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं