दिल्ली की अदालत ने ईडी को जारी किया नोटिस, पूछा- मिशेल की चार्जशीट लीक कैसे हुई
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. दिल्ली की अदालत नेशनिवार को क्रिश्चियन मिशेल की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में गिरफ्तार किए गए मिशेल ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि एजेंसी चार्जशीट को मीडिया में लीक करके मामले को राजनीतिक रंग दे रही है।
दूसरी तरफ एजेंसी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है कि चार्जशीट कॉपी मीडिया तक कैसे पहुंची? इस बारे में न्यूज एजेंसी को भी नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि उन्हें यह दस्तावेज कैसे प्राप्त हुए?
कोर्ट ने कहा- याचिका का जवाब दें
विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने एजेंसी को नोटिस जारी करते हुए कहा कि मिशेल की याचिका के जवाब में एजेंसी अपना पक्ष रखे। मिशेल ने बताया कि पूछताछ के दौरान मैंने किसी का नाम नहीं लिया। कोर्ट ने भी इन दस्तावेजों पर संज्ञान नहीं लिया। ऐसे में यह दस्तावेज मीडिया में पहुंचकर माहौल को सनसनीखेज कैसे बना रहे हैं? क्या एजेंसी ने चार्जशीट को लीक किया?
11 अप्रैल को चार्जशीट लीक मामले की सुनवाई
कोर्ट चार्जशीट कॉपी के लीक होने के मामले पर 11 अप्रैल को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने मिशेल के बिजनेस पार्टनर और मिडिलमैन डेविड एनजॉन को भी समन जारी किया है। वह भी इस केस में आरोपी हैं। उसे कोर्ट के सामने 9 मई के पहले उपस्थित होना है।
शुक्रवार कोमिशेल ने एपी की पहचान कांग्रेस नेता अहमद पटेल के तौर पर की थी। प्रवर्तननिदेशालय (ईडी) ने अपनी चार्जशीट में इसका जिक्र किया। चार्जशीट गुरुवार को कोर्ट में पेश की गई थी। जबकिमिशेल ने दिल्ली कोर्ट में कहा था कि मैंने ईडी के द्वारा की गई पूछताछ के दौरान किसी का नाम नहीं लिया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं