पुलिस अफसरों के तबादले पर ममता ने कहा- भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने फैसला लिया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
कोलकाता. प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता और बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर समेत चार आईपीएस अफसरों के तबादले के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखकर विरोध जताया। उन्होंने पत्र में कहा कि चुनाव आयोग का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, मनमाना और भाजपा के इशारों पर लिया गया। आयोग को इसकी समीक्षा और जांच करनी चाहिए, जिससे पता चल सके कि ऐसा कैसे और किसके निर्देश पर किया गया?
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सीबीआई के खिलाफ धरने के वक्त ममता के साथ दिखे कोलकाता पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा समेत चार अफसरों का तबादला कर दिया था। राज्य के मुख्य सचिव मलय डे को लिखे पत्र में आयोग ने कहा था कि जिन अफसरों का तबादला हुआ है उन्हें चुनाव से संबंधित कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं