SRH vs MI Live Score/ यहां देखिए एस सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच का लाइव स्कोर

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

हैदराबाद. आईपीएल 2019 में आज का दिन काफी खास होने वाला है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आज अपने घर में मेहमानवाजी करेंगे मुंबई इंडियंस (MI) की। ये मुकाबला इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि सनराइजर्स अंक तालिका यानी प्वॉइंट्स टेबल पर इस वक्त टॉपर हैं और पिछले साल के रनर अप भी। दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस हैं। रोहित शर्मा की टीम ने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से शिकस्त दी थी। चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल की चैंपियन टीम है। यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा। केन विलियम्सन अपने होम ग्राउंड पर बिल्कुल नहीं चाहेंगे कि टीम को परेशानियों का सामना करना पड़े। वहीं, रोहित शर्मा की टीम का रिकॉर्ड ये रहा है कि वो भले ही शुरुआती मैच हार जाए लेकिन जब वापसी करती है तो वो दमदार होती है। बीते कई साल से उसका यही ट्रैंड रहा है। दोनों टीमों के पास दमदार प्लेयर हैं जो किसी भी वक्त मैच का नतीजा बदल सकते हैं। वैसे जॉनी बेयरेस्टो और डेविड वॉर्नर की जोड़ी को रोकना और वो अपने होम ग्राउंड पर, रोहित की टीम के लिए आसान नहीं रहने वाला। बहरहाल, इस शानदार मुकाबले (SRH vs MI Live Score) के लाइव अपडेट्स और स्कोर हम यहां आपको bhaskar.com पर दे रहे हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.