राहुल पर टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग ने मोदी के भाषण की रिपोर्ट मांगी
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के वर्धा की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की रिपोर्ट तलब की है। कांग्रेस ने आयोग से इसकी शिकायत की थी। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर टिप्पणी की थी, जो नफरत फैलाने वाली है। जनसभा में मोदी ने कहा था कि राहुल वायनाड गए हैं, क्योंकि वहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं और क्षेत्र मुस्लिम बहुल है। लेकिन हिंदू उन्हें सबक सिखाएंगे।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर वोट-बैंक की राजनीति के लिए 'हिंदू आतंक' को लेकर भ्रम फैलाने और करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं