राहुल ने 24 घंटे में दूसरी बार आडवाणी पर बयान दिया, कहा- उन्हें स्टेज से लात मारकर उतारा गया
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
देहरादून. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरिद्वार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का अपमान करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा, मोदी हिंदू धर्म की बात करते हैं। हिंदू धर्म में सबसे ज्यादा जरूरी गुरु होता है। आडवाणी जी मोदी के गुरु हैं। आडवाणी जी की हालत देखी है आपने? आडवाणी जी को स्टेज से लात मारकर उतार दिया गया।''
इससे पहले राहुल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में रैली के दौरान कहा था कि आडवाणी को जूते मारकर स्टेज से नीचे उतारा गया। राहुल के इस बयान को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आपत्ति जताई थी।उन्होंनेराहुल गांधी को संयमित भाषा का इस्तेमाल करने की नसीहत दी थी।
राहुल जी - अडवाणी जी हमारे पिता तुल्य हैं. आपके बयान ने हमें बहुत आहत किया है. कृपया भाषा की मर्यादा रखने की कोशिश करें. #Advaniji
— Chowkidar Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 6, 2019
Rahulji - Advani ji is our father figure. Your words have hurt us deeply. Please try to maintain some decorum of your speech. #Advaniji
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं