हैदराबाद के खिलाफ मुंबई ने 1 ओवर में 1 रन बनाए, रोहित-डिकॉक क्रीज पर

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में थोड़ी देर में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच शुरू होगा। हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी-एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं, मुंबई इंडियंस ने दो बदलाव किए। उसने लसिथ मलिंगा और युवराज सिंह की जगह इशान किशन और अलजारी जोसेफ को अंतिम-11 में जगह दी है।

इस संस्करण में हैदराबाद और मुंबई अब तक 4-4 मैच खेल चुकी हैं। हैदराबाद ने 3 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई को दो मैच में सफलता हासिल हुई है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 मुकाबले खेले गए। इनमें से हैदराबाद की टीम 7 में जीती, जबकि मुंबई को 5 में सफलता मिली। राजीव गांधी स्टेडियम पर हैदराबाद-मुंबई के बीच 6 मुकाबले हुए। इनमें सनराइजर्स 4 में जीती और 2 में हारी। इस मैदान पर मुंबई को पिछले 4 साल से जीत नहीं मिली है। उसे पिछली जीत 2015 मिली थी। हैदराबाद ने रोहित शर्मा की टीम को पिछले तीन मुकाबलों में हराया है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्य कुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेसन बेहरेनडॉर्फ, राहुल चाहर, अलजारी जोसेफ, जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, विजय शंकर, मनीष पांडेय, दीपक हुड्डा, यूसुफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
IPL 2019 srh vs mi sunrisers hyderabad vs mumbai indians 19th match live news and updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.