Bihar Board 10th Result 2019 Live Update / कल जारी होगा बिहार बोर्ड 10वीं का रिज़ल्ट, तारीख कन्फर्म
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली. बिहार बोर्ड 12वीं के बाद 10वीं कक्षा का रिज़ल्ट (Bihar Board 10th Result 2019)अब शनिवार यानि कि कल जारी किया जाएगा। तारीख तय कर दी गई है। पहले ही संभावना जताई जा रही थी कि रिज़ल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है।लिहाज़ा दैनिक भास्कर इस पूरी खबर पर अपनी नज़र बनाए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिज़ल्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट हम आप तक यहां पहुंचा रहे हैं।
बीते साल 26 जून को रिज़ल्ट हुआ था जारी
BSEB ने पिछले साल यानि कि 2018 में 10वीं का परीक्षा परिणाम 26 जून को जारी किया था। लेकिन इस बार 10th का रिज़ल्ट अप्रैल महीने में ही जारी करने की पूरी संभावना है। रिज़ल्ट इस हफ्ते के किसी भी दिन डिक्लेयर किया जा सकता है।
ऐसे देखें बीएसईबी 10वीं रिज़ल्ट 2019
- सबसे पहले बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉग इन करें।
- वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर और अन्य जानकारी भरकर सब्मिट करें
- अपना रिज़ल्ट चेक करें।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं