पाक के एफ-16 विमानों की गिनती पर पेंटागन ने कहा- हमें कोई जानकारी नहीं
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
वाशिंगटन.अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागनने कहा है कि हमें ऐसी किसी जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं, जिसमें पाकिस्तान केएफ-16 विमानों की गिनती की गई हो। इससे पहले गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 27 फरवरी कोभारत-पाक की वायुसेना के आमने-सामने आने के बाद अमेरिका ने एफ-16 विमानों की गिनती की है और एक भी विमान कम नहीं हैं।
बालाकोट में 24 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने आतंकी ठिकानों परकार्रवाई की थी। इसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना के विमान 27 फरवरी को भारतीय सीमा में घुसे थे। जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाक का एफ-16 विमान मार गिराया था। हालांकि, पाक सेना का दावा है कि उसके एक भी विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
मैगजीन के हवाले से किया गया था दावा
विदेश नीति पर आधारित मैगजीन ने गुरुवार को बताया था कि यूएस सुरक्षा विभाग के अधिकारी ने व्यक्तिगत तौर पर पाकिस्तान के एफ-16 विमानों की गिनती की थी। इस दौरान सभी विमान सुरक्षित पाए गए। कोई भी खोया नहीं था। अधिकारियों का यह भी कहना था कि विमानों की गिनती पाकिस्तान के निमंत्रण पर की गई थी।
प्रवक्ता ने कहा- हमें कोई जानकारी नहीं
यूएस सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ''हमें इस तरह की किसी जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं है।'' जहां तक उस रिपोर्ट में कही गई बात का सवाल है तो वह किसी अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कही गई है।
भारत ने दिया था सबूत
भारत की तीनों सेनाओं ने 28 फरवरी को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेस की थी। इस दौरान सेना ने पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा भारतीय सीमा में एफ-16 विमान से हमला करने के सबूत पेश किए। वायुसेना के एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा कि पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए एम्राम मिसाइल का इस्तेमाल किया, इसे केवल पाकिस्तान में मौजूद एफ-16 विमान ही दाग सकता है। आर्मी ने एम्राम मिसाइल के टुकड़े भी दिखाए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं