प्रियंका ने नवरेह की जगह नवरोज की शुभकामनाएं दी, यूजर बोले- ये पिछले महीने था

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार कोकश्मीरियों को नवरेह की जगह गलती सेनवरोज की शुभकामनाएं दे दीं। इसके बाद लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि आज नवरोज नहीं नवरेह है। प्रियंका के इस ट्वीट पर पाकिस्तानी मूल के लेखक तारीक फतेह ने कहा कि ट्वीट किया,डियर प्रियंका नवरोज पिछले महीने था। आज नवरेह का त्योहार है।

प्रियंका ने कश्मीरियों को नवरोज की शुभकामनाएं दी

प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे सभी कश्मीरी भाईयों और बहनों को नवरोज की शुभकामनाएं। मेरी मां ने कहा था कि "थाली बनान मत भूलना', इसके बावजूद मुझे थाली बनाने का समय नहीं मिला, लेकिन रोड शो के बाद जब मैं घर पहुंची, तो मुझे डाइनिंग टेबल पर सजी हुई थाली मिली। मां कितनी प्यारी होती है?''

इस ट्वीट के बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें बधाई भी दी। लेकिन, कई लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि आज नवरेह है न कि नवरोज। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नाम के साथ मनाया जाता है। उत्तर भारत में नवरात्रि, महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा और दक्षिण भारत में इसे उगाडी के रूप में मनाया जाता है।

एक ट्विटर यूजर ने कहा कि आपके दिवंगत दादा फिरोज गांधी पारसी थे और दिवंगत परदादा जवाहर लाल नेहरू कश्मीरी पंडित, फिर भी आपको नवरोज और नवरेह में अंतर नहीं पता। दूसरे यूजर ने कहा कि आज नवरेह है। नवरोज पारसियों का नववर्ष है, जो पिछले महीने मनाया गया था।

यूजर का ट्वीट

आशीष नाम के यूजर ने कहा कि नवरोज इरानियों का त्योहार है, जो पिछले महीने ही चला गया। हम कश्मीरी पंडित इसे नवरेह के नाम से मनाते हैं।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रियंका गांधी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.