टीवी डिबेट में गद्दार कहे जाने से भड़के कांग्रेस प्रवक्ता, भाजपा नेता पर पानी फेंका
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
नई दिल्ली.लोकसभा चुनाव को लेकर एक चैनल पर बहस के दौरानकांग्रेस और भाजपा प्रवक्ता भिड़ गए। खुद को गद्दार कहे जाने पर कांग्रेस नेता आलोक शर्मा स्टूडियो में तिलमिला गए और भाजपा प्रवक्ता के साथ जुबानी जंग शुरू हो गई। इसी दौरान शर्मा ने भाजपा नेता पर गिलास में भरा पानी फेंक दिया, जो शो के एंकर के ऊपर भी गिरा। इसका वीडियो चैनल के पत्रकार ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। एंकर ने जैसे-तैसे मामला संभाला और दोनों नेताओं को मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं