गठबंधन की पहली रैली आज देवबंद में; एक मंच पर होंगे माया, अखिलेश और अजित सिंह
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
सहारनपुर. रविवार को पहली बार सपा प्रमुखअखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह एक साथ एक मंच को साझा करेंगे। देवबंद में पहली बारबसपा-सपा-रालोदकी संयुक्त रैली होगी। यहां की आठ सीटों परलोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
उत्तरप्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर हो रहे आमचुनाव में बसपा- सपा और रालोदपहली बार गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रही हैं।हालांकिसपा-बसपा और रालोदके नेताओं ने पश्चिमी उप्र में ध्रुवीकरण से बचने के लिए ही केवल एक ही संयुक्त रैलियों का आयाेजन किया है।
पहले चरण का मतदान
उत्तरप्रदेश में बागपत, बिजनौर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, कैराना, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को मतदान होगा।बागपत से रालोदके जयंत चौधरी, कैराना से सपा की तबस्सुम हसन, मुजफ्फरनगर से रालोदप्रमुख अजित सिंह, सहारनपुर से बसपा के हाजी फजलुर्रहमान, बिजनौर से बसपा के मलूक नागर, मेरठ से बसपा के हाजी मोहम्मद याकूब, गाजियाबाद से सपा के सुरेश बंसल, गौतम बुद्ध नगर से बसपा के सतबीर नागर के प्रत्याशी हैं। पिछले चुनाव में यह सभी सीटें भाजपा ने जीती थीं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं