मोदी की आज ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में चार जनसभाएं

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

नई दिल्ली.लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी सबसे पहले ओडिशा जाएंगे। यहांसुंदरगढ़ और बलांगीर में जनसभा करेंगे। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ के बालोद पहुंचेंगे। महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी लोगों को संबोधित करेंगे।

मोदी छत्तीसगढ़ में अपनी रैली सेचार लोकसभा क्षेत्र कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग और महासमुंद के मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। इस सभा से पहले मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल ने मोदी से 20 सवालों के जवाब मांगे। उन्होंने पूछा- आपके कार्यकाल में नक्सली समस्या कितनी खत्म हुई? विदेशों से कितना कालाधन वापस आया? 15 लाख रुपए खाते में कब आएंगे? आप इतना झूठ कैसे बोल लेते हैं? किसानों की आय कब और कैसे दोगुनी होगी? 'बहुत हुआ नारी पर वार' के नारे का क्या हुआ?

'कांग्रेस और भ्रष्टाचार मिलकर नए रिकॉर्ड बनाते हैं'

शुक्रवार को मोदी ने यूपी के सहारनपुर, अमरोहा और उत्तराखंड के देहरादूनमें जनसभाएं की थीं। देहरादून में कहा, ''हेलिकॉप्टर की दलाली किसने खाई? कांग्रेस और भ्रष्टाचार मिलकर नए रिकॉर्ड खड़े करते रहते हैं। कांग्रेस ने राज की पहचान है कि उसमें भ्रष्टाचार ऐक्सेलरेटर पर रहता है और विकास वेंटिलेटर पर रहता है। यही कांग्रेस की पहचान है।'' उन्होंनेकहा, ''हेलिकॉप्टर घोटाले के दलालों ने जिन लोगों को घूस देने की बात कही है, उसमें एक 'एपी' है, दूसरा 'फेम' है। इसी चार्जशीट में कहा गया है कि 'एपी' का मतलब अहमद पटेल और 'फेम' का मतलब है फैमिली।''



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
नरेंद्र मोदी। -फाइल

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.