शादी के कार्ड में भाजपा के लिए वोट मांगे, आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में दूल्हा गिरफ्तार

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

पारनेर.'मेरे निकाह में कोई तोहफा मत दीजिए, मगर सुनहरे कल के लिए डॉ. सुजयदादा विखे पाटील (अहमदनगर से भाजपा उम्मीदवार) को वोट जरूर दीजिए।' शादी के कार्ड में ऐसी अपील करना पारनेर तहसील के निघोज गांव के फिरोज शेख को महंगा पड़ गया। आचार संहिता का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जहां भी जाते भाजपा उम्मीदवार को वोट देने की अपील करते: रिटायर पोस्टमास्टर अलाउद्दीन शेख के बेटे फिरोज का निकाह 31 मार्च को हुआ था। वेजहां भी शादी का कार्ड देने जाते, विखे को वोट देने की अपील करते थे। यह मामला चर्चा में आया तो चुनाव अधिकारी ने संज्ञान लिया। निकाह का आमंत्रण कार्ड विखे समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

marriage

गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद जमानत मिल गई :एसडीएम और सहायक चुनाव अधिकारी विशाल तानपुरे के निर्देश पर पुलिस अधिकारी शान मोहम्मद शेख ने फिरोज के खिलाफ पारनेर पुलिस थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया। पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार किया। बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Dulha arrested for violating code of conduct
Dulha arrested for violating code of conduct

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.