चेन्नई का पहला विकेट गिरा, अश्विन ने शेन वॉटसन को पवेलियन भेजा

आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:

खेल डेस्क. आईपीएल का 18वें मैच में एमए चिदंबरम स्टेडियम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। चेन्नई केसुरेश रैना और फॉफ डुप्लेसिस क्रीज पर हैं। टीम कोपहला झटका शेन वॉटसन के रूप में लगा। वे 24 गेंद पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने सैम कुरन के हाथों कैच कराया। वॉटसन ने डुप्लेसिस के साथ पहले विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।

चेन्नई ने तीन और पंजाब ने दो बदलाव किए

इससे पहलेपंजाब ने टीम में दो बदलाव किए। क्रिस गेल और एंड्रयू टाय की टीम में वापसी हुई। हार्डुस विलजोएन और मुजीब उर रहमान को बाहर कर दिया गया। वहीं,चेन्नई ने तीन बदलाव किए। शार्दुल ठाकुर, ड्वेन ब्रावो और मोहित शर्मा की जगह हरभजन सिंह, फाफ डुप्लेसिस औरस्कॉट कुगलिन को शामिल किया।

पिछले पांच मैच में चेन्नई ने पंजाब को चार बार हराया

इस मैदान पर पंजाब को पिछली जीत 2012 में मिली थी। उसके बाद उसने यहां दो मैच खेले। उसे दोनों में हार का सामना करना पड़ा।दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 11 में चेन्नई और 8 में पंजाब की टीम विजेता बनी। पिछले पांच मुकाबलों की बात की जाए तो चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है। उसने चार मैच अपने नाम किए। वहीं, एक में उसे हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमें इस प्रकार है :
चेन्नई : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), फाफ डुप्लेसिस, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, स्कॉट कुगलिन, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर।

पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), लोकेश राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, डेविड मिलर, मंदीप सिंह, सैम करन, एंड्रयू टाय, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
बल्लेबाजी के दौरान शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस।
बल्लेबाजी के दौरान शॉट लगाते शेन वॉटसन।
बल्लेबाजी के दौरान शॉट लगाते फाफ डुप्लेसिस।
टॉस के दौरान चेन्नई के कप्तान धोनी और पंजाब के कप्तान अश्विन।
IPL 2019 Chennai vs Punjab, 18th Match Live Score news and updates

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.