जानिए क्या है ख़ास Samsung M30 में जो इसे बनाता है सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
सैमसंग ने मार्केट में अपनी M सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy M30 लॉन्च कर दिया है। ये M सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है, इससे पहले सैमसंग ने Galaxy M10 और Galaxy M20 लॉन्च किया था। हाल ही में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की खासियत इसमें दिया गया ट्रिपल रियर कैमरा है जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देता है। इसके साथ ही ये फोन sAMOLED डिस्प्ले के साथ 16. 25 cm स्क्रीन में आता है, जो यूजर्स को एक बेहतरीन स्क्रीन का अनुभव देता है। तो आइए जानते हैं और क्या है ख़ास Galaxy M30 में, जो इससे बनाता है एक बेहतरीन स्मार्टफोन।
sAMOLED डिस्प्ले से मिलेगा अद्भुत अनुभव
Galaxy M30 में 6.4-inch Super AMOLED full HD+ के साथ Infinity-U डिस्प्ले भी मिलता है, इससे आपको 90% से ज्यादा स्क्रीन रेशियो और 19.5:9 का एस्पेक्ट रेशियो मिल जाता है। जिससे फोन में गेम्स और मूवी देखने का एक नया और बेहतरीन अनुभव मिलता है। 100,000: 1 के कांट्रास्ट रेशियो की मदद से sAMOLED डिस्प्ले हर तरह की रोशनी में अपने आप ढल जाता है ताकि विडियो देखते या गेम खेलते समय यूजर की आँखों पर किसी भी तरह का तनाव न पड़े। 15 हज़ार की कीमत में Galaxy M30 एक मात्र ऐसा फोन है जिसमें sAMOLED डिस्प्ले मिलता है।
ट्रिपल रियर कैमरे से लैस है Galaxy M30
सैमसंग Galaxy M30 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर जो F1.9 अपर्चर में फोटो क्लिक करता है, 5मेगापिक्सल के साथ F2.2 का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में सेल्फी लेने के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। तीन सेंसर होने की वजह से आप फोन में अलग-अलग प्रकार के शूटिंग मोड का लाभ उठा सकते हैं। अल्ट्रा वाइड सेंसर की मदद से अच्छी फोटो क्वालिटी का अनुभव मिलता है वहीं अल्ट्रा- वाइड एंगल लेंस की मदद से अप 123 डिग्री एंगल तक का व्यू केप्चर कर सकते हैं। इसके कैमरे में मौजूद ब्यूटी इफैक्ट, फोटो क्लिक करते समय बेहतर ब्यूटी सॉल्यूशंस देता है। मात्र 15 हज़ार रुपयेकी कीमत में ट्रिपल कैमरा देने वाला सैमसंग Galaxy M30 इकलौता फोन है।
दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
5000 mAh की दमदार बैटरी के साथ इस फोन में 3X फास्ट चार्जिंग भी मौजूद है जिससे कम समय में फोन को फुल चार्ज किया जा सकता है। दमदार बैटरी और 3 गुना फास्ट चार्जिंग की खूबियों वाले इस फोन में आप एक टाइम के चार्ज पर 105 घंटे तक गाने सुन सकते हैं, 31 घंटे कॉल पर बात कर सकते हैं और 25 घंटे से भी ज्यादा विडियो देखने का आनंद ले सकते हैं।
Widevine L1 सर्टिफ़िकेशन से मिलेगा फुल HD विडियो देखने का अनुभव
जहां L3 सर्टिफ़िकेशन वाले फोन में आप केवल 540p रेजोल्यूशन में ही विडियो देख पाते हैं वहीं Galaxy M30 में आपको Widevine L1 सर्टिफ़िकेशन मिलता है जिसके चलते Netflix जैसे सभी प्लेटफॉर्म्स की विडियोज़ को हाइ डेफ़िनेशन यानी 720p, 1080p व 4k ऑप्शन में देख सकते हैं।
Galaxy M30 में मोबाइल विकिरण या SAR स्तर को न्यूनतम रखने के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है। 0.409W / Kg हेड SAR मूल्य के साथ ये स्मार्टफोन कम विकिरण उत्सर्जित करता है और इसे सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन बनाता है।
Sleek unibody वाला ये फोन मार्केट में 2 वेरिएंट में उपलब्ध है। दोनों ही वेरिएंट में इस फोन की स्टोरेज़ को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 4जीबी+ 64जीबी वाला Galaxy M30 आपको 14,990 रुपये की कीमत में मिलेगा वहीं 6जीबी+ 128 जीबी वाला वेरिएंट आप 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं।
दमदार बैटरी, ट्रिपल कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और फुल HD विडियो एक्सपीरियंस जैसे सभी फीचर्स 15 हज़ार से 20 हज़ार रुपये की रेंज में चाहते हैं तो Samsung Galaxy M30 एक लाजवाब ऑप्शन है जो आपको परफॉर्मेंस के मामले में निराश नहीं करेगा।
Samsung Galaxy M30 की अधिक जानकारी या खरीदने के लिए क्लिक करें
amzn.to/2SqfNreऔर http://bit.ly/2GPlyNI
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं