आतंकियों ने घर में घुसकर सैनिक की गोली मारकर हत्या की
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में शनिवार कोआतंकियों ने एक सैनिक के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें सैनिक मोहम्मद रफी यातू की मौत हो गई। उधर,शोपियां के इमाम साहिब में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।
शोपियां में आतंकियों के छिपे होने की मिली थी खबर
पुलिस के मुताबिक, शोपियां के पिंजोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हो गए। मुठभेड़ के दौरानअफवाह फैलने से रोकने के लिए इलाके में इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगानी पड़ी।
लश्कर के 4 आतंकी मारे गए थे
कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा केचार आतंकियों को मार गिराया था। इनमें लश्कर कमांडर जफर अहमद पॉल भी शामिल था। खुफिया एजेंसी की ओर से लस्सीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। आतंकियों के कब्जे से दो एके 47 राइफल, एक एसएलआर, एक पिस्टल और गोला-बारूद मिला था। इसके पहले28 मार्च को 4 आतंकी और 29 मार्च को बड़गाम में दो आतंकी मारे गए थे।
पुलवामा हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज
14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमला किया था। इसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद घाटी में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया था। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश के कई ठिकाने तबाह किए थे। इस दौरान 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की बात कही गई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं