CSK vs KXIP Live Score/ चेन्नई सुपर किंग्स की अच्छी शुरुआत; 5 ओवर के बाद स्कोर 47/0
आदित्या लोक, स्पेशल करोस्पोंडेंट:
चेन्नई. आईपीएल सीजन 12 में शनिवार दोपहर 4 बजे से एक जोरदार मुकाबला शुरू होने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला होगा किंग्स इलेवन पंजाब से। यानी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके अब अपने घर में मेजबानी करेगी रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन की। चेन्नई ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और उसे सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। बाकी तीन मैच उसने आसानी से जीते हैं। हालांकि, मुंबई के खिलाफ उसे पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई के लिए एक परेशानी वाली खबर ये है कि शायद इस मैच में ड्वेन ब्रावो नहीं खेल पाएं क्योंकि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है। वहीं, किंग्स इलेवन के लिए अच्छी खबर ये है कि उनके विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल अब फिट हो गए हैं और वो मैदान में उतरेंगे। Dainikbhaskar.com आपको CSK vs KXIP मैच का लाइव स्कोर दे रहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
कोई टिप्पणी नहीं