भूपेश सरकार के 10 मंत्री आज लेंगे शपथ; रविंद्र, अकबर, प्रेमसाय, शिव का नाम तय

http://bit.ly/2BD9ZnW

रायपुर. भूपेश सरकार के 10 मंत्री मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में पद औरगोपनीयता की शपथ लेंगे। सभीतैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। समारोह में लगभग 15 से 20 हजार लोगों के आने की संभावना है।शपथ दिलाने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी सोमवार शाम रायपुर पहुंच गईं।

मंत्रियों के नामों की अधिकृत घोषणा नहीं

सीएम सचिवालय और राजभवन ने मंत्रियों के नामों की अधिकृत घोषणा नहीं की है। इस वजह से विधायकों में भी उहापोह की स्थिति है। मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण औरक्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा गया है। सूत्रों के अनुसारमंत्रिमंडल में एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य के अलावा एक अल्पसंख्यक औरएक महिला को कैबिनेट में जगह दी गई है।

शपथ के बाद दिए जाएंगे विभाग

शपथ लेने वाले मंत्रियों में रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, शिव डहरिया, रुद्र गुरु, उमेश पटेल, कवासी लखमा, मोहन मरकाम, अनिला भेड़िया का नाम लगभग तय हैं, जबकि सत्यनारायण शर्मा या अमितेष शुक्ल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। मंत्री पद का बंटवारा लोकसभावार सीटों को ध्यान में रखकर किया गया है। बताया गया है कि शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया जाएगा।

रविंद्र को मिलने लगी बधाई
मुख्यमंत्री बनने के बाद सोमवार को पहली बार पाटन पहुंचे भूपेश बघेल ने मंच से कहा कि जिले से तीन मंत्री बनने जा रहे हैं। उनमें से एक फिलहाल मंच पर हैं। फिर क्या था- बड़ी संख्या में समर्थक रवींद्र चौबे को गुलदस्ता भेंटकर बधाई देने लगे। उस समय मंच पर रवींद्र चौबे और देवेंद्र यादव मौजूद थे।

महंत विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे
सक्ती विधानसभा से चुनकर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. चरणदास महंत को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। सरगुजा संभाग से चुनकर आए वरिष्ठ ‌विधायक रामपुकार सिंह को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा रहा है। वैसे उनका नाम मंत्री पद के लिए भी लिया जा रहा है।

अमरजीत के हाथों पीसीसी की कमान
पीसीसी चीफ भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद अब यह जिम्मेदारी आदिवासी नेता को देने की तैयारी है। अभी वे आदिवासी कांग्रेस के नाम से गठित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं। मंत्री पद की दौड़ में शामिल रहे अमरजीत भगत को पीसीसी की कमान सौपकर उन्हें संतुष्ट किया जा रहा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 ministers of Bhupesh Govt to take oath today news and update

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ