नई दिल्ली. उत्तरपश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के चलते देश के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को सर्दी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। यहां पारा -6.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके चलते यहां की फेमस डल झील करीब-करीब जम गई है। श्रीनगर में13 दिसंबर1934 अब तक का सबसे ठंडा दिन के तौर पररिकॉर्ड है। इस दिन यहांमाइनस 12.8 डिग्री सेल्सियस तकतापमान पहुंच गया था।कश्मीर में अगले पांच दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कोकेरनाग में रविवार रात को तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, राजधानी दिल्ली में भी सोमवार की सुबह ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरपश्चिम से ठंडी हवाएं आ रही हैं, इससे आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है।
मध्यप्रदेश में भी ठंड का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सोमवार को राज्य के 42 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया। पर्यटन स्थल पचमढ़ी और खजुराहों में बीते एक सप्ताह से न्यूनतम पारा 2 डिग्री चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
झारखंड के मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कांके में 1 डिग्री। राज्य में अब तक ठंड से मरने वालों की संख्या 16 तक पहुंच गई है। इधर, रांची का तापमान 6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक रांची सहित पूरे राज्य में शीतलहरी चलने के साथ ठंड बढ़ेगी।
पंजाब में भी ठंड और घने कोहरे से अभी राहत नहीं मिलेगी। आने वाले 36 घंटों तक मौसम काफी ठंडा रहेगा। रविवार रात अमृतसर में न्यूनतम पारा 1.1 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले 2015 में यहां पारा 1 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ था। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी कई इलाकों में कोहरा छाएगा।
उत्तरप्रदेश भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। मुजफ्फरनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि राज्य में अधिकतम तापमान में बांदा में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में वाराणसी, फैजाबाद, कानपुर, आगरा समेत कई शहरों में सुबह कोहरे का असर भी रहा।
0 टिप्पणियाँ