नेशनल डेस्क/भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटें मिलीं। वहीं 4 निर्दलीय के साथ सरकार बनाने का दावा किया है। प्रदेश में सपा की एक और बसपा की दो सीटें मिली हैं। भाजपा 109 सीटों के साथ बहुमत से बहुत दूर नजर आ रही है। सबसे बड़े दल के रूप में उभरी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने रात में ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए मिलने का वक्त मांगा था।
प्रदेश में कैसे बनेगी सरकार?
230 सीटों वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए 116 विधायकों के समर्थन की दरकार है, उसके पास 114 सीटें हैं, ऐसे में निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी, खास बात ये है कि चारों निर्दलीय कांग्रेस के बागी हैं ऐसे में कांग्रेस अब इन्हें साधने में लगी हुई है। खबर है कि कमनाथ ने खुद फोन कर इन चारों को भोपाल बुलाया है। जो कि आज भोपाल में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस का दावा: चारों निर्दलीय हमारे साथ
कांग्रेस का दावा है कि चार निर्दलीय ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा (बुरहानपुर), राणा विक्रम सिंह (सुसनेर), प्रदीप जायसवाल (वारासिवनी) और केदार चिदाभाई डावर (भगवानपुरा) कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं। इन चारों प्रत्याशियों ने कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। कांग्रेस को सपा के राजेश कुमार (बिजावर) और बसपा के संजीव सिंह (भिंड) और रामबाई गोविंद सिंह (पथरिया) का भी समर्थन मिल सकता है।
मायावती ने किया समर्थन का ऐलान
बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि परिणाम यह दिखाते हैं कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सरीखे राज्यों में लोग पूरी तरह से बीजेपी के खिलाफ थे, मायावती ने कहा कि कई मुद्दों पर हमारे और कांग्रेस के विचार एक नहीं हैं लेकिन हम उन्हें समर्थन देंगे, उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान में जरूरत पड़ी तो बसपा वहां भी कांग्रेस को समर्थन देगी। साथ ही मायावती ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने एससी-एसटी वर्ग का उद्धार नहीं किया है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस गैर है लेकिन बैर नहीं।
#WATCH: "To keep BJP out of power we have agreed to support Congress in Madhya Pradesh and if need be in Rajasthan, even though we don't agree with many of their policies,"says Mayawati, BSP #AssemblyElections2018 pic.twitter.com/1gr6RFRZHO
— ANI (@ANI) December 12, 2018
अखिलेश ने ट्वीट कर किया समर्थन का ऐलान
समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का समर्थन करती हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 12, 2018
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ