13 साल के भारतीय छात्र ने दुबई में बनाई सॉफ्टवेयर कंपनी

https://ift.tt/2Cfasho

नई दिल्ली. 13 साल के एक भारतीय ने दुबई में सॉफ्टवेयर कंपनी खोलकर लोगों को हैरत में डाल दिया। कंपनी के मालिक आदित्यन राजेश ने 9 साल की उम्र में अपनी पहली मोबाइल एप्लीकेशन बनाई थी। 13 साल के आदित्यन राजेश केरल के रहने वाले हैं।

  1. आदित्यन ने पांच साल की उम्र में ही कम्प्युटर पर काम करना शुरू कर दिया था। इसके चार साल बाद एक शौकिया तौर पर अपनी पहली मोबाइल एप्लीकेशन तैयार की। साथ ही वे ग्राहकों के लिए वेबसाइट और लोगो डिजाइन किया करते थे। अब चार साल बाद 13 साल की उम्र में उन्होंने दुबई में एक ट्रीनेट सोल्यूशन्स नामक सॉफ्टवेयर कंपनी बना ली है।

  2. उन्होंने बताया, ''मेरा जन्म केरल के थिरुविल्ला में हुआ था और जब में पांच साल का था, उस समय मेरा परिवार दुबई में शिफ्ट हो गया था। मुझे पहली वेबसाइट मेरे पिता ने बीबीसी टाइपिंग दिखाई थी। यह वेबसाइट बच्चों और छात्रों को टाइपिंग सीखने के लिए थी।'' ट्रीनेट कंपनी में कुल तीन कर्मचारी हैं, जो कि आदित्यन के दोस्त और स्टूडेंट हैं।

  3. आदित्यन ने बताया, ''कानूनी तौर पर कंपनी का मालिक बनने के लिए अभी मुझे 18 साल की उम्र पूरी करनी होगी। इसके बाद ही मैं कंपनी के मालिक के तौर पर काम करना शुरू कर सकूंगा। हम अभी 12 से अधिक ग्राहकों के लिए काम कर रहे हैं और हम उन्हें अपनी डिजाइन और कोडिंग सर्विस फ्री में उपलब्ध कराते हैं।''



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      आदित्यन राजेश।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ