पाक ने कटास राज धाम यात्रा के लिए 139 भारतीयों को वीजा दिया

https://ift.tt/2RMFUZE

नई दिल्ली. यहां पाकिस्तान उच्चायोग ने 139 भारतीयों को कटास राज धाम में तीर्थयात्रा के लिए वीजा दिया। कटास धाम पाकिस्तान के पंजाब में शिव मंदिर है। द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के तहत हर साल दोनों देशों के श्रद्धालु अपने धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाते हैं।

  1. नई दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग ने कहा कि 139 भारतीयो के ग्रुप को श्री कटास राज धाम के लिए वीजा दिया गया। पिछले महीने पाक ने 3800 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा दिया था। कुछ तीर्थयात्रियों ने 28 नवंबर को पाक में करतारपुर कॉरिडोर के शिलान्यास में हिस्सा लिया था। कटास राज धाम यात्रा 15 दिसंबर तक होगी।

  2. इससे पहले 26 नवंबर को भारत के गुरदासपुर में करतारपुर कॉरिडोर की नींव रखी गई थी। कॉरिडोर गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक को पाक स्थित तीर्थस्थल से जोड़ेगा। 28 तारीख को पाक में इमरान खान ने कॉरिडोर का शिलान्यास किया। भारत सरकार के दो मंत्री इसमें शामिल हुए थे।

  3. इस महीने की शुरुआत में सुक्खर स्थित शादानी दरबार में दर्शन के लिए 220 भारतीय तीर्थयात्रियों को वीजा दिया गया था। कटास राज धाम की पाक के हिंदुओं में काफी मान्यता है। यह मंदिर कटास नाम के तालाब से घिरा है, इसलिए इसे कटास धाम के नाम से जाना जाता है।

  4. पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहैल महमूद ने कहा कि भारत के एक अन्य समूह को वीजा दिया जाना सरकार की नीति का हिस्सा है। 1974 के प्रोटोकॉल में भी तीर्थयात्रा को बढ़ावा दिए जाने की बात कही गई थी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Pak issues visas to 139 Indian pilgrims to visit Katas Raj dham

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ