भारत 146 रन से हारा, ऑस्ट्रेलिया में कोहली ने जब भी शतक लगाया टीम नहीं जीती

https://ift.tt/2Gpi6Km

नेशनल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 146 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। टेस्ट जीतने के लिए भारत को चौथी पारी में 287 रन बनाने थे, लेकिन टीम इंडिया 140 रनों पर ही सिमट गई। मैच में कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में 123 रन बनाए थे। उनका ऑस्ट्रेलिया में यह छठा शतक था। विराट ने जब भी शतक लगाया भारत नहीं जीता। चार में उसे हार मिली और दो टेस्ट ड्रॉ रहे।

- इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस हैरिस के 70 रनों की मदद से पहली पारी में 326 रन बनाए थे। उसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 283 रन बनाए। कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 51 रन की पारी खेली थी। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 43 रनों की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी में 243 रन बनाकर भारत के सामने 287 रन का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से टेस्ट की दूसरी पारी में मोहम्मद शमी ने छह विकेट लिए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने मैच में आठ विकेट लिए।
आखिरी दिन हनुमा सबसे पहले आउट हुए
भारत को टेस्ट जीतने के लिए आखिरी दिन 175 रन बनाने थे और उसके पास केवल पांच विकेट शेष थे। हनुमा विहारी और ऋषभ पंत क्रीज पर थे। हालांकि, पांचवें दिन भारत की शुरुआत खराब रही। कल के 112/5 स्कोर में सात रन ही और जुड़े थे कि हनुमा 28 रन बनाक पवेलियन लौट गए। उनके बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका और पांचवें दिन एक घंटे में ही टीम इंडिया ऑल आउट हो गई। भारत के आखिरी चार विकेट तीन रन पर गिरे। नीचले क्रम के तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए।
छठा विकेट: मिशेल स्टार्क की अंदर आती हुई गेंद को हनुमा ने खेलने की कोशिश की, लेकिन वे बीट हो गए और मिड्ल स्टंप उखड़ गया। यह गेंद शॉर्ट थी और लेग स्टम्प की ओर जा रही थी। शायद इसी वजह से हनुमा इसे खेल नहीं पाए।
सातवां विकेट: मैच बचाने के लिए भारत की आखिर उम्मीद बचे ऋषभ पंत भी 54वें ओवर में आउट हो गए। उन्हें नाथन लियोन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने 61 गेंद में 30 रन बनाए।
आठवां विकेट: मिशेल स्टार्क ने 55वें ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव को आउट किया। यादव 23 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। स्टार्क ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।
नौवां विकेट: पैट कमिंस ने 56वें ओवर में इशांत शर्मा को आउट कर भारत को हार के नजदीक ला दिया। इशांत ने पांच गेंद तक बल्लेबाजी की, लेकिन खाता नहीं खोल सके। कमिंस ने उन्हें विकेटकीपर टिम पेन के हाथों कैच आउट कराया।
दसवां विकेट: टेस्ट में आखिरी विकेट के रूप में बुमराह आउट हुए। इशांत को आउट करने के बाद उसी ओवर की आखिरी गेंद पर कमिंस ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच कर लिया। बुमराह भी खाता नहीं खोल पाए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India vs Australia: Australia Beat India By 146 Runs In 2nd Test

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ