उप्र नवनिर्माण सेना ने नसीरुद्दीन का पाकिस्तान का टिकट बुक कराया, कहा-14 अगस्त को चले जाएं पाक

http://bit.ly/2EJGSD5

लखनऊ. बुलंदशहर हिंसा मामले में बयान देने वाले फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना ने पाकिस्तान का टिकट बुक करवाया है। नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने कहा, " यदि उन्हें (नसीरुद्दीन शाह) भारत में डर लगता है तो पाकिस्तान चले जाएं।"

  1. ticket

    अमित जानी ने नसीरुद्दीन शाह के लिए 14 अगस्त 2019 की फ्लाइट से पाकिस्तान का टिकट बुक कराया है। इस फ्लाइट का टिकट मुंबई से कोलंबो और फिर कोलंबो से कराची तक का है। जानी ने नसीरुद्दीन शाह को गद्दार कहते हुए कहा कि नसीरुद्दीन पाकिस्तान के स्वाधीनता दिवस पर भारत से निकल जाएं, ताकि 15 अगस्त को देश से एक गद्दार का भार कम हो जाए।

  2. बुलंदशहर हिंसा पर दिए बयान को लेकर शुक्रवार को अजमेर में भी नसीरुद्दीन शाह का विरोध किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं के हंगामे को देखते हुए उन्हें अजमेर लिटरेचर फेस्ट का उद्‌घाटन किए बिना ही वापस लौटना पड़ा। वे यहां अपनी पत्नी रत्ना पाठक शाह के साथ पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल पर लगे नसीरुद्‌दीन शाह के पोस्टर फाड़ दिए गए और कुछ पर कालिख पोत दी थी। आखिर में जब मंच से अनाउंसमेंट किया गया कि नसीरुद्‌दीन कार्यक्रम में नहीं आ रहे हैं, तब जाकर कार्यकर्ता शांत हुए।

  3. हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी नसीरुद्दीन शाह को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर वे (नसीरुद्दीन शाह) भी गाय को माता का दर्जा देने लग जाएं तो उनकी हर समस्या का समाधान हो सकता है। विज ने कहा कि हमारे लिए गाय भी इतनी ही जरूरी है, जितना जरूरी एक सिपाही है।

  4. पिछले दिनों एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, "बुलंदशहर हिंसा में हमने देखा कि मौजूदा समय में देश में एक गाय की मौत की अहमियत पुलिस ऑफिसर की जान से ज्यादा होती है। मौजूदा समय के वातावरण में एक जहर घोलने वाला माहौल तैयार किया जा रहा है। मुझे इस बात से भी डर लगता है कि अगर कहीं उन्मादी भीड़ ने मेरे बच्चों को कहीं घेर लिया और उनसे पूछा कि तुम हिन्दू हो या मुसलमान? तब उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं होगा।

  5. उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में 3 दिसंबर को गोकशी के शक में हिंसा भड़क गई थी। इसमें पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह समेत दो लोगों की मौत हो गई थी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Amit Jani booked a air ticket for nashiruddin sah

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.