https://ift.tt/2KUH6ru
स्पोर्ट्स डेस्क। गौतम गंभीर ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में एक दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा हैजब कोहली को अपना 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड देकर गंभीर ने सबका जीत लिया था। 24 दिसंबर 2009 में भारत और श्रीलंका का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बनाए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शुरुआत में ही विकेट खो दिए थे। भारत का स्कोरी 23 रन पर 2 विकेट था। क्रीज पर खड़े थे गौतम गंभीर और विराट कोहली। दोनों दिल्ली के बल्लेबाजों ने श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने शानदार परफॉर्मेंस थी. गौतम गंभीर ने 150 रन और विराट कोहली 107 रन ने वनडे की पहली सेन्चुरी जड़ी थी। 150 रन के लिए गौतम गंभीर को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। लेकिन गंभीर ने आकर अवॉर्ड लेने से मना कर दिया और विराट कोहली को मैन ऑफ द अवॉर्ड देने को कहा और उनको बुला लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ