प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे 15 हजार करोड़ की परियोजनाओं का अनावरण

http://bit.ly/2EPgpnQ

भुवनेश्वर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को ओडिशा दौरे पर 15 हजार करोड़ की योजनाओं का अनावरण करेंगे। वे अरागुल में 1660 करोड़ में बने आईआईटी-भुवनेश्वर के नए कैंपस का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे ओडिशा के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और संस्कृति से जुड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान भी करेंगे।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि प्रधानमंत्री ओडिशा के विकास के लिए 'पूर्वोदय' योजना के तहत राज्य को 15 हजार करोड़ की सौगात देंगे। इसके बाद वे खुर्दा के नजदीक बरुनेई हिल्स में एक सभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, मोदी बेरहामपुर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च के स्थाई कैंपस और3800 करोड़ रुपए की पारादीप-हैदराबाद पेट्रोलियम प्रोडक्ट पाइपलाइन प्रोजेक्ट की नींवरखेंगे। कुछ और प्रोजेक्ट्स में वे हाईवे के चौड़ीकरण और निर्माण योजना को हरी झंडी दिखाएंगे। मोदी भुवनेश्वर में राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) की 73.5 करोड़ में बनी नई फैसिलिटी का उद्घाटन भी करेंगे।

जनवरी में दो बार ओडिशा जाएंगे मोदी

मोदी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए अगले साल जनवरी में दो बार ओडिशा का दौर करेंगे। पहली बार 5 जनवरी को वे मयूरभंज के बारीपदा में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद 16 जनवरी को पश्चिमी ओडिशा में एक मीटिंग के लिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Prime Minister Narendra Modi visit to Orissa news and updates

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ