बिहार में एनडीए का सीट फार्मूला तय, भाजपा-जदयू 17-17 और लोजपा 6 सीटों पर उतरेगी
नई दिल्ली/पटना.बिहार में लोकसभा चुनाव की सीटों को लेकर एनडीए में चल रही खींचतान खत्म हो गई है। राज्य में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और रामविलास पासवान की लोजपा 6 लोकसभा सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली और पासवान के बीच शुक्रवार को मुलाकात में यह फॉर्मूला तय हुआ है। शनिवार को बिहार एनडीए के नेता दिल्ली में संयुक्त प्रेस कांफ्रेस करेंगे। इसमें सीटों के बंटवारे का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है।
गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से पासवान और उनके बेटे चिराग ने मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने सभी से बातकर फॉर्मूले पर मुहर लगाई।भाजपा पासवान को असम से अपने कोटे से राज्यसभा सीट भी देगी। इस संबंध में चिराग ने कहा- हमने भाजपा नेतृत्व के समक्ष अपना पक्ष रख दिया है। सही समय पर घोषणा की जाएगी।
लोजपासांसद रामचंद्र पासवान ने कहा- हम छोटी पार्टी हैं। हमें तैयारी के लिए समय चाहिए। इसलिए हम चाहते हैं कि यह मामला जल्द से जल्द सुलझ जाए। भाजपासूत्रों ने बताया कि शनिवार को तीनों दलों के नेताओं की बैठक नई दिल्ली में हो सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश समेत जदयू के बड़े नेता दिल्ली में हैं। इसके बाद सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया जाएगा।
बिहार में एनडीए का हिस्सा रही रालोसपा महागठबंधन में शामिल हो गई है। गुरुवार को रालोसपा प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने इसका आधिकारिकऐलान किया। कुशवाह लंबे समय से सीट बंटवारे को लेकर एनडीए से नाराज चल रहे थे।
-
पार्टी लोकसभा सीटें भाजपा 22 लोजपा 6 राजद 4 कांग्रेस 2 जदयू 2 रालोसपा 3 एनसीपी 1 कुल सीटें 40
कोई टिप्पणी नहीं