हरियाणा के हिसार में तापमान 1.8 डिग्री, दिल्ली में घना कोहरा, देश के कई हिस्सों में हुई बारिश

http://bit.ly/2LLrBTe

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में हाड़ कंपा देने वाली तेज शीतलहर जारी है। हरियाणा के हिसार में सबसे कम 1.8 डिग्री सेल्सियस तापतान दर्ज किया गया। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

  1. अमृतसर में 25 मीटर और पटियाला में 50 मीटर विजिब्लिटी रही। दिल्ली के सफदरजंग और पालम के अलावा बरेली और सुल्तानपुर में 200 मीटर विजिब्लिटी रही। वहीं हिसार, आगरा और लखनऊ में 500 मीटर विजिब्लिटी रही।

  2. पिछले 24 घंटे के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर तथा तमिलनाडु के अलन-अलग स्थानों पर बारिश भी हुई। गुजरात राज्य, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक राज्य, केरल और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।

  3. अगले 24 घंटे में ओडिशा के कई हिस्सों में शीत लहर और कुछ हिस्सों में तेज शीतलहर चलने का अनुमान है। इसका असर तेलंगाना के कई हिस्सों में और बिहार, पश्चिम पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी होगा है। रात का तापमान सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में सामान्य से अत्यधिक नीचे रहा।

  4. पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड और सिक्किम के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Temperature and Cold Wave in delhi madhya pradesh punjab gujarat

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ