नई दिल्ली. मेट्रो शहरों में सोमवार को पेट्रोल 19 से 20 पैसे तक महंगा हुआ। डीजल की कीमतों में 9-10 पैसे का इजाफा हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 70.53 रुपए प्रति लीटर हो गया। यहां डीजल का रेट 9 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 64.47 रुपए हो गया। डीजल के रेट में 2 महीने में पहली बार इजाफा हुआ है। पिछली बार 16 अक्टूबर को बढ़ोतरी हुई थी।
-
मेट्रो शहरों में पेट्रोल
शहर रविवार को रेट (रु/लीटर) सोमवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी दिल्ली 70.34 70.53 19 पैसे मुंबई 75.96 76.15 19 पैसे कोलकाता 72.43 72.62 19 पैसे चेन्नई 72.99 73.19 20 पैसे -
मेट्रो शहरों में डीजल
शहर रविवार को रेट (रु/लीटर) सोमवार को रेट (रु/लीटर) बढ़ोतरी दिल्ली 64.38 64.47 9 पैसे मुंबई 67.38 67.47 9 पैसे कोलकाता 66.14 66.14 - चेन्नई 67.97 67.97 - तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और रुपए-डॉलर के एक्सचेंज रेट के हिसाब से पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय करती हैं। अक्टूबर में पेट्रोल-डीजल के रिकॉर्ड उच्च स्तरों पर पहुंच गए थे। तब से अब तक रेट 15-20% कम हो चुके हैं।
अक्टूबर में ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। फिलहाल यह 60 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास है। डॉलर के मुकाबले रुपया 72 के आस-पास बना हुआ है।
0 टिप्पणियाँ