197 दिन स्पेस में रहने के बाद चलना भूल गया अंतरिक्ष यात्री, खुद शेयर किया ये वीडियो

http://bit.ly/2EMyUID


नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया पर NASA के अंतरिक्ष यात्री का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वो चल नहीं पा रहे हैं। अंतरिक्ष यात्री एजे ड्रयू फ्यूजटेल ने ट्विटर पर वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने लिखा- घर में स्वागत है। 5 अक्टूबर को मैं कुछ ऐसा था। 197 दिन स्पेस में रहने के बाद धरती पर कदम रखा। फील्ड टेस्ट एक्सपेरीमेंट में मेरे पैर चलते समय ऐसे लड़खड़ा रहे थे। NASA के मुताबिक, फ्यूजटेल फ्लाइट इंजीनियर रिकी अर्नाल्ड के साथ स्पेस में गए थे. उन्होंने 9वीं बार स्पेसवॉक किया। उन्होंने 61 घंटे 45 मिनट स्पेस वॉक किया। बता दें कि अंतरिक्ष यात्री जब स्पेस में रहते हैं तो जहां जीरो ग्रेविटी होती है। वो वहां रोज 2 घंटे की ट्रेनिंग करते हैं ताकी धरती पर आने के बाद चलने में कोई परेशानी न आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
nasa astronaut walk on earth after spending 197 days in space

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ