नेशनल डेस्क. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 20 रुपए के नए नोट जारी कर सकता है। आरबीआई की ओर से जारी एक नोट के मुताबिक नोट में कई अतिरिक्त फीचर होंगे। नोटबंदी के बाद से अब तक 10, 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए जा चुके हैं। यह सभी नोट महात्मा गांधी सीरीज के जारी किए गए थे।
ऐसे होगा 20 रुपए का नया नोट :मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 रुपए के नए नोट पर भी ऐतिहासिक इमारत का फोटो लगाया जा सकता है। यह इमारत महाराष्ट्र की अजंता की गुफा हो सकती है। अजंता की गुफा यूनेस्को की ओर से विश्व धरोहर के रूप में घोषित की गई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 20 रुपए का यह नए नोट पुराने के मुकाबले करीब 20 फीसदी छोटा होगा। साथ ही इसे नए और अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स के साथ जारी किया जाएगा। अब RBI ने 20 रुपए का नया नोट जारी करने को लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 20 रुपए का यह नया नोट नोटबंदी के बाद जारी होने वाला 7वां नोट होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ