सिविल सर्विस मेन 2018 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 1,994 कैंडिडेट्स हुए सफल
एजुकेशन डेस्क।संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विस मेन एग्जामका रिजल्ट गुरुवार कोघोषित कर दिया।इस बार परीक्षा में1,994 केंडिडेट्स ने इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट)के लिए क्वालिफाईकिया है। केंडिडेट्स यूपीएससीकी ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। 2018 में यह परीक्षा28 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच 2 सत्रोंमें आयोजित की गई थी।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2018 में पास हुए केंडिडेट्स को इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) में बैठना होगा। इसके इंटरव्यू 4 फरवरी से होंगे। इंटरव्यू के एडमिट कार्ड जनवरी में जारी होंगे। इंटरव्यू यूपीएससी ऑफिस (धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-1100069) में होंगे।
इस सालयह परीक्षाइंडियन एडमिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और अन्य सेंट्रल सर्विस (ग्रुप-A और ग्रुप-B) के 782 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर What's New सेक्शन पर जाकर 'Civil Services (Main) Examination, 2018' केलिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही सेलेक्ट हुए केंडिडेट्स की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए जरूरी दस्तावेज
सफल उम्मीदवारों को पर्सनालिटी टेस्ट के लिए अपनी जन्मतिथि के मूल प्रमाणपत्रों लेकर आना होगा। इसमें अकादमिक सर्टिफिकेट के अलावा, जाति और अन्य प्रमाण पत्र भी साथ लाने होंगे। SC/ST/OBC प्रमाणपत्र और TA फॉर्म आदि आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं