2018 के सबसे निचले स्तर पर पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल के दाम 9 महीने में सबसे कम

http://bit.ly/2CEEJGz

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते रविवार को पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे और डीजल में 23 पैसों की कटौती हुई। इसके साथ ही पेट्रोल की कीमत 2018 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं। वहीं, डीजल भी 9 महीने के अपने निम्नतम स्तर पर पहुंच गया। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.26 रु. से घटकर 69.04 रु. और डीजल के दाम 63.32 रु. से घटकर 63.09 रु. हो गए।

  1. इस साल चार अक्टूबर कोअभी तक के सबसे अधिक दाम को छुआ था। इस दिन दिल्ली में पेट्रोल 84 और मुंबई में 91.34 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया था। दिल्ली में डीजल की कीमत 75.45 और मुंबई में 91.34 रुपए प्रति लीटर थीं।

  2. इसके बाद केंद्र और राज्य शासन द्वारा टैक्स कम करने के बाद इसमें पांच-पांच रुपए की राहत मिली थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की गिरती कीमतों के बाद 18 अक्टूबर से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट हो रही है।

  3. 18 अक्टूबर के बाद से अब तक पेट्रोल की कीमतों पर 13.79 रु. की गिरावट आई है। वहीं, इन ढाई महीनों में डीजल के दामोंं में 12.06 रु. की कमी हुई। 16 अगस्त से देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में इजाफा होना शुरू हुआ था।

  4. 15 अगस्त को दिल्ली में पेट्रोल 77.14 और डीजल 68.72 रु. प्रति लीटर था। मुंबई मे इस दिन पेट्रोल की कीमत 84.58 और डीजल की 72.96 रु. थी। 16 अगस्त से 4 अक्टूबर तक पेट्रोल की कीमतों में 6.86 और डीजल के दामों में 6.73 रु. का इजाफा हुआ था।

  5. पिछले ढाई महीने में पेट्रोल की कीमत में सिर्फ एक बार और डीजल की कीमत में दो बार इजाफा हुआ। पेट्रोल की कीमत में 18 दिसंबर को 10 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, डीजल के दामों में 17 दिसंबर को 9 पैसे और 18 दिसंबर को 7 पैसे बढ़े थे।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Petrol price down to its lowest level in 2018, diesel rates at 9-month low

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ