नई दिल्ली.मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर भारत में गूगल पर 2018 में सबसे ज्यादा सर्च की गईं। प्रिया आंख मारने वाले एक दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुई थीं। इस दृश्य उनकी फिल्म ओरू अड्डार लव का था।
वारियर ने गूगल सर्च के मामले में बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। गूगल सर्च के मामले में प्रिया के बाद दूसरा नंबर प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का आता है। जोनस अमेरिकी सिंगर हैं। प्रियंका इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। जोनस के बाद हरियाणा की सिंगर सपना चौधरी तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वालीं अभिनेत्री हैं।
सपना के बाद प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर के पति आनन्द आहूजा, अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, अभिनेता सलमान खान, ब्रिटिश राजकुमार हैरी से शादी करने वालीं अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल, भजन गायक अनूप जलोटा और अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर सर्च किए गए।
गूगल पर हाउ टू (कैसे करें) में सबसे ज्यादा व्हॉट्सएप पर स्टीकर कैसे भेजें, आधार में मोबाइल लिंक कैसे करें, रंगोली कैसे बनाए, मोबाइल नंबर पोर्ट कैसे करें, बिटकॉइन में निवेश कैसे करें सर्च किए गए।
गूगल पर की टॉप 5 सर्च में सबसे ज्यादा धारा 377 क्या है, सीरिया में क्या चल रहा है, किकी चैलेंज क्या है, मी टू क्या है सर्च किए गए। वहीं, स्पोर्ट्स इवेंट की बात करें तो भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2018 सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके बाद आईपीएल सर्च किया गया।
0 टिप्पणियाँ