2019 में महिलाओं की भर्तियां 15 से 20% ज्यादा होने की उम्मीद

https://ift.tt/2PxQKRv

मुंबई. नया साल यानी वर्ष 2019 कामकाजी महिलाओं के लिए अच्छा रहने वाला है। खासकर बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (बीएफएसआई), ऑटोमोटिव, आईटी, सॉफ्टवेयर, हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल सेक्टर में महिलाओं की भर्तियां 15-20% ज्यादा होने की उम्मीद है। यह अनुमान इंडियन स्किल्स रिपोर्ट 2019 में जताया गया है। यह रिपोर्ट एचआर सॉल्यूशन और एचआर टेकनोलॉजी कंपनी पीपुलस्ट्रॉन्ग ने जारी की है।

  1. पीपुलस्ट्रॉन्ग के फाउंडिंग मेंबर और चीफ ऑफ रिक्रूटमेंट बिजनेस देवाशीष शर्मा ने मंगलवार को रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक सर्वे में भाग लेने वालों ने बताया कि सामाजिक बाधाएं, काम की जगह पर सुरक्षा और समय, कुछ पदों के लिए स्किल्ड महिलाओं का ना मिल पाना, ऐसे कारण हैं जो वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में बाधक हैं।

  2. शर्मा ने कहा कि काम की जगह पर महिलाओं को नौकरी के उचित मौके मिल सकें, इसके लिए उपाय करने की जरूरत है। महिलाओं के लिए अनुकूल माहौल बनाकर उन्हें प्रोत्साहित किया जा सकता है। भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां की वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी कम है। लेकिन धीरे-धीरे तस्वीर बदल रही है।

  3. रिपोर्ट की 4 अहम बातें

    • 2017 में महिलाओं की नौकरी पाने की योग्यता 38% थी।
    • 2018 में यह 8% बढ़ोतरी के साथ 46% पर पहुंच गई।
    • आईटी-आईटीईएस और बीपीओ सेक्टर नौकरियां पैदा करने में सबसे आगे हैं।
    • 25-30 लाख और कर्मचारियों की भर्तियां करेंगी इस सेक्टर की कंपनियां 2025 तक।
    • इंडिया स्किल्स रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र और तमिलनाडु काम की जगह और भर्तियों के लिहाज से टॉप-5 राज्यों में शामिल हैं।
    • राजस्थान, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना राज्य इस सूची में पसंदीदा राज्यों के तौर पर शामिल किए गए हैं।
  4. भारत में टेक कंपनियों में नौकरी के लिहाज से अडोबी सबसे सबसे अच्छी कंपनी है। इसके बाद एनवीडिया और माइक्रोसॉफ्ट का क्रम है। वैश्विक जॉब वेबसाइट इनडीड ने यह रैंकिंग दी है। इसमें मल्टीनेशनल कंपनियों का दबदबा कायम रहा। इसरो इसमें 10वें पायदान पर है। साथ ही वह इस सूची में शामिल होने वाली अकेली सरकारी कंपनी है।

  5. टॉप-10 कंपनियों में सैप, अकामई टेक्नोलॉजीज, वीएमवेयर, सिस्को, इंटेल और सिट्रिक्स सिस्टम्स इंक शामिल हैं। टॉप-15 कंपनियों में ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा और टीसीएस जैसी भारतीय कंपनियां शामिल हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Women recruitment expected to be between 15 to 20 percent in 2019 says PeopleStrong report

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ