स्पोर्ट्स डेस्क/भोपालः सुषमा स्वराज के बाद बीजेपी की एक और सीनियर लीडर उमा भारती ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आज भोपाल में कहा कि वो इसके लिए बीजेपी आलाकमान से अनुमति लेंगी। हालांकि उन्होंने ये साफ किया कि वो राजनीति से संन्यास नहीं ले रही हैं।
चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहतीं उमा भारती?
केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा- 'मैं मरते दम तक राजनीति करूंगी, लेकिन डेढ़ साल राम और गंगा के लिए करूंगी काम इसलिए मैं पार्टी से इसके लिए अनुमति मांगकर 15 जनवरी से गंगा प्रवास करूंगी। डेढ़ साल तक मैं गंगा और राम मंदिर पर ध्यान देना चाहती हूं और इसी लिए मैंने फैसला किया है कि इस बार मैं लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगी।' उन्होंने कहा- 'गंगा के किनारे यात्रा करने के लिए मैं अमित शाह जी से अनुमति लूंगी, डेढ़ साल की गंगा यात्रा करूंगी।'
इंदौर में सुषमा स्वराज ने की थी घोषणा
विदेश मंत्री और एमपी के विदिशा से सांसद सुषमा स्वराज ने कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव न लड़के की घोषणा की थी। हालांकि सुषमा स्वराज की चुनाव न लड़ने की वजह उमा भारती से अलग है, वो स्वास्थ्य कारणाों से 2019 में चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं।
0 टिप्पणियाँ