मुंबई. शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 249.90 अंक की गिरावट के साथ 35,884.41 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 35,777.81 का निचला स्तर छुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 84.55 प्वाइंट नीचे 10,784.95 पर हुई। इंट्रा-डे में यह 10,747.95 तक फिसला। मेटल, फार्मा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली का ज्यादा दबाव रहा।
विश्लेषकों के मुताबिक विदेशी बाजारों अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर को लेकर अनिश्चितता की स्थिति है। इससे दुनियाभर के निवेशकों की चिंता बढ़ी है। डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट और आरबीआई की ओर से ब्याज दरें स्थिर रखने की वजह से भी भारतीय बाजार में सेंटीमेंट कमजोर हुए।
- सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर नुकसान में रहे। निफ्टी के 50 में से 40 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई के सभी 19 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। मेटल इंडेक्स 3.8% टूट गया। बीएसई पर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.2% गिरावट आई।
- निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर गिरावट सन फार्मा 5.80% हिंडाल्को 5.19% टाटा स्टील 4.03% इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 3.94% वेदांता 3.93% - निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर बढ़त हिंदुस्तान यूनीलीवर 2.45% एचडीएफसी 1.60% इंफ्राटेल 1.24% एचसीएल टेक 0.95% एचडीएफसी बैंक 0.84%