सेंसेक्स में 350 अंक की बढ़त, आईटी कंपनियों के शेयरों में 2.6% तक उछाल

http://bit.ly/2BHm6jJ

मुंबई. शेयर बाजार में गुरुवार को अच्छी तेजी आई। सेंसेक्स में 350 अंक की तेजी देखी जा रही है। कारोबार के दौरान इसने 391 अंक की बढ़त के साथ 36,041.24 का स्तर छुआ। इंट्रा-डे में निफ्टी 95 प्वाइंट की तेजी के साथ 10,824.80 के स्तर तक चढ़ा।

दूसरे एशियाई बाजारों से अच्छे संकेतों से भारतीय बाजार में तेजी आई। अमेरिका ने यह भरोसा दिया कि वहां के केंद्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन को हटाने की कोई मंशा नहीं है। इस खबर से अमेरिका समेत दुनियाभर के बाजारों को फायदा हुआ।

  1. आईटी, मेटल, ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। एनएसई पर इन्फोसिस के शेयर में 2.59% और टेक महिंद्रा के शेयर में 2.34% की बढ़त दर्ज की गई।

  2. दूसरी ओर बीपीसीएल के शेयर में 2% और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर में 1.23% गिरावट आई। आईओसी और पावर ग्रिड के शेयर 0.74% नुकसान में नजर आए।

  3. डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 21 पैसे की गिरावट के साथ 70.27 पर आ गया। बुधवार को 70.06 पर क्लोजिंग हुई थी। उधर, ब्रेंट क्रूड में 1.18% गिरावट दर्ज की गई। यह 54.64 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

  4. शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी का लगातार दूसरा दिन है। बुधवार को सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त के साथ 35,650 पर बंद हुआ था। निफ्टी की क्लोजिंग 66 प्वाइंट की तेजी के साथ 10,729 पर हुई थी। बुधवार को विदेशी निवेशकों ने 80.28 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। जबकि, घरेलू निवेशकों ने 137.63 करोड़ रुपए की बिकवाली की।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Sensex rallies over 300 pts on positive global cues Nifty reclaims 10800 on thrusday 27 December

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ