ओला कैब ड्राइवर को अचानक रास्ते में पीटने लगे 4 पैसेंजर, कब्जे में ले ली उसकी कार और लूट लिए उसके पास मौजूद सारे पैसे, यहीं नहीं रुकी इनकी सनक


बेंगलुरु. कर्नाटक के बेंगलुरु में एक ओला कैब ड्राइवर के लिए शुक्रवार की रात तब बुरे ख्वाब में तब्दील हो गई, जब कैब में सफर कर रहे 4 लोगों ने उसे लूट लिया। चारों शख्स ने उसके पास मौजूद पैसे तो लूटे ही। साथ ही, उसे धमकी देकर दोस्तों से भी ऑनलाइन पैसे मांगने पर मजबूर किया और वो रकम भी निकलवा ली। आरोपी इतने से ही नहीं मानें। उन्होंने कैब ड्राइवर के फोन से उसकी वाइफ को वीडियो कॉल किया और उसे नेकेड होने को कहा। इसके बाद आरोपियों ने इसके स्क्रीनशॉट्स भी लिए। इनके चंगुल से किसी तरह छूटने के बाद ड्राइवर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

कैब ड्राइवर से लूटी रकम

- घटना शुक्रवार देर रात की है, ड्राइवर सोमशेखर की ओला कैब की बुकिंग बेंगलुरु के अदुगोडी से दोमानसैंड्रा के लिए हुई थी। कैब में चार लोग सफर कर रहे थे।
- ड्राइवर ने बताया कि जब कैब दोमानसैंड्रा पहुंचने ही वाली थी, तभी चारों शख्स ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने ड्राइवर से कार की चाबी छीनी और खुद ड्राइविंग करने लगे।
- ड्राइवर के मुताबिक,इसके बाद वो कार लेकर करीब 100 किमी आगे तक गए और उन्होंने मुझसे सारे पैसे छीन लिए। उन्होंने मेरे अकाउंट में रखे 9 हजार रु. भी निकलवा लिए।
- ड्राइवर ने कहा कि वो इतने से ही नहीं मानें। उन्हें और रकम चाहिए थी इसलिए उन्होंने मुझे दोस्तों से भी ऑनलाइन पैसे मंगवाने को मजबूर किया।
- उसने बताया कि दोस्तों और रिलेटिव्स से उसने पेटीएम के जरिए 20 हजार रुपए अकाउंट में मंगवाए, जिसके बाद आरोपियों ने इस रकम को भी एटीएम से निकलवा लिया।

वाइफ को नेकेड होने पर किया मजबूर
- ड्राइवर के मुताबिक, आरोपी ने फिर अचानक बीच रास्ते में आधे घंटे के लिए कार रोक दी और मेरी वाइफ को मेरे फोन से वीडियोकॉल लगाया। आरोपियों ने उसे धमकाकर नेकेड होने के लिए कहा और उसके स्क्रीनशॉट बनाए।
- इसके बाद चारों आरोपी ड्राइवर सोमशेखर को लेकर सोमवार सुबह रामनगर डिस्ट्रिक्ट के चन्नापतना में एक लॉज में पहुंचे। यहां से ड्राइवर बाथरूम की खिड़की से कूदकर किसी तरह भागने में कामयाब हुआ।
- यहां से ड्राइवर चन्नापतना पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपने साथ हुआ पूरा वाकया बताया लेकिन जब तक पुलिस लॉज में पहुंची, तब तक चारों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

घटना पर ओला ने क्या कहा ?
इस घटना को लेकर ओला की ओर से स्टेटमेंट जारी कर कहा गया है कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम इस घटना से ड्राइवर और उसके परिवार को हुई तकलीफ और मानसिक प्रताड़ना को लेकर खेद जताते हैं। घटना को अंजाम देने वाले कस्टमर्स के ओला अकाउंट तुरंत ब्लैकलिस्टेड किए जा रहे हैं। वहीं, हम लगातार ड्राइवर के संपर्क में हैं और इन्वेस्टिगेशन से लेकर हर मामले में उसका सपोर्ट किया जा रहा है। हम अपने ड्राइवर्स के काम का पूरा सम्मान करते हैं।

Ola Cab Driver Robbed by Four Passengers in Bengaluru

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ