फतेहपुर में न्यूनतम तापमान -4.5, माउंट आबू में -1.0; पचमढ़ी में 2.0 डिग्री

https://ift.tt/2Gw6Agn

जयपुर/भोपाल/रांची.राजस्थानलगातार छठे दिन भी सर्दी से राहत नहीं मिल पाई। फतेहपुर में लगातार छठे दिन भी पारा माइनस में रहा और 1 डिग्री गिरकर माइनस 4.5 डिग्री रह गया। पिछले 5 दिन में यहां पारा 4 डिग्री तक गिरा है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में यह चार साल का न्यूनतम तापमान है।

खेतों में बिछी बर्फ की चादर

जोबनेर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री, जबकि माउंट आबू में माइनस 1 डिग्री रहा। इन इलाकों में रात के समय खेतों में फसलों पर बर्फ की चादर जम गई। जयपुर में रात का पारा 0.4 डिग्री गिरकर 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान फेथाई अब कमजोर हो गया है। इसके कारण उत्तरी सर्द हवा तेजी से आ रही थी। हवा की यह रफ्तार अब कम हो गई है। एक दो दिन में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

राजस्थान के 8 शहरों में शीतलहर का अलर्ट
राज्य के मौसम विभाग ने आठ शहरों में अगले 24 घंटों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। इन शहरों में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर, चूरू व श्रीगंगागनर शामिल है।

राजस्थान केशहरों का तापमान

शहर न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
फतेहपुर -4.5
चूरू 0.9
माउंट आबू -1.0
सीकर 0.5
डबोक 2.8
चित्तौड़गढ़ 2.4
गंगानगर 4.2
पिलानी 3.8
वनस्थली 3.8
जयपुर 7.1
जोधपुर सिटी 6.3
अजमेर 6.02

मध्यप्रदेश में भी ठिठुरनबढ़ी

पांच दिन से ठंड से ठिठुर रहे मप्र में छठवें दिन बुधवार को मौसम के तेवर और सर्द हो गए। भोपाल में सीजन में पहली बार शीतलहर चली। यहां रात का तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। ऐसी ही ठंड प्रदेश के अन्य शहरों में भी पड़ी। पचमढ़ी, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर, बैतूल, नौगांव और मंडला में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम रहा। सीधी और नरसिंहपुर को छोड़कर बाकी शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। प्रदेश का 95 फीसदी हिस्सा ठंड की चपेट में रहा।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीएन बिरवा ने बताया कि महाकौशल, मालवा, ग्वालियर- चंबल के सभी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ी। ठंड की चपेट में प्रदेश का 95 फीसदी हिस्सा रहा।

झारखंडमें कांके सबसे ठंडा

फेथई चक्रवात के बाद राज्य में सबसे ज्यादा ठंड कांके में पड़ रही है। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। दूसरे नंबर पर रांची 9.0 और तीसरे नंबर बोकारो 10.2 डिग्री पर रहे। रांची सहित प्रदेश भर में आसमान साफ हो गया और दिन से धूप भी खिली। लेकिन, दिन ढलते ही ठंड का असर फिर से दिखने लगा।

छत्तीसगढ़ भी कोहरे की चपेट में

रायपुर और आउटर घने कोहरे की चपेट में आ गया। कोहरा इतना घना था कि विजिबिलिटी (दृश्यता) 20 मीटर से भी कम रही। आउटर में सुबह साढ़े 9 बजे तक कोहरा रहा। इसी वजह से माना विमानतल पर सुबह 10 बजे तक कोई फ्लाइट नहीं उतारी जा सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फतेहपुर कस्बे के जोजोबा फार्म पर जमा बर्फ। फोटो : प्रियवृत जोशी।
पचमढ़ी में सूनी पड़ी सड़क।
झारखंड में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
रायपुर में सुबह का नजारा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ