तिरुअनंतपुरम. चार ट्रांसजेंडरों ने मंगलवार को सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन िकए। किसी भी समूह ने इसका विरोध नहीं किया। हालांकि, इन लोगों को रविवार को पुलिस ने दर्शन करने से रोक दिया था। सोमवार को दोबारा अनुमति लेने के बाद इन लोगों ने दर्शन किए।
रविवार को पुलिस ने इन लोगों को इसलिए दर्शन करने से रोक दिया था, क्योंकि ये साड़ी पहनकर पूजा के लिए जाना चाहते थे।
रोक के बाद इन लोगों ने कोट्टायम एसपी से शिकायत की और मंदिर में तीर्थयात्रा का संरक्षण करने वाली समिति के लिए हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त अधिकारियों से भी इजाजत मांगी थी।
ट्रांसजेंडर अनन्या ने बताया कि संरक्षकों और पुलिस ने मंदिर के तंत्री (मुख्य पुजारी) और पंडालम राजपरिवार से बात की। इसके बाद हमें दर्शन की इजाजत मिल गई।
-
चारों ट्रांसजेंडरों ने साड़ी पहनकर मंदिर में दर्शन किए। इन लोगों ने पंबा से सुबह मंदिर की तरफ चढ़ाई शुरू की थी। इस दौरान इनकी सुरक्षा में पुलिस तैनात रही।
सुबह 9.45 बजे यह लोग मंदिर परिसर पहुंचे और पूजा-अर्चना। इस दौरान किसी भी समूह द्वारा विरोध नहीं किया गया।
ट्रांसजेंडरों को पहले भी सबरीमाला में दर्शन की इजाजत मिल चुकी है और इन्होंने यहां पूजा भी की है।
0 टिप्पणियाँ