न्यूज डेस्क। आज से ताजमहल घूमने का टिकट 5 गुना महंगा हो गया है। यानी आप इसे घूमने जा रहे हैं तब बजट ज्यादा बनाकर चलना होगा। मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने 8 अगस्त को ताजमहल परिसर में एंट्री के लिए लगने वाली फीस को बढ़ाया था। उस समय घरेलू पर्यटकों के टिकट में 10 रुपए और विदेश पर्यटकों के टिकट में 100 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।
इतने रुपए हुई नई एंट्री फीस
> पहले ताजमहल घूमने की फीस 50 रुपए थी, जिसे बढ़ाकर अब 250 रुपए कर दिया है।
> विदेशी पर्यटकों की फीस 1100 रुपए से बढ़ाकर 1300 रुपए कर दी गई है।
इस बार में हमने पर्यटन कार्यालय आगरा में बात की जब उन्होंने बताया कि ताजमहल का टिकट अभी भी 50 रुपए है, लेकिन यदि उसके अंदर के दो मकबरे को देखना है तब उसके लिए 200 रुपए एक्सट्रा खर्च करने होंगे। इस तरह से टिकट की फीस 250 रुपए हो जाती है। हालांकि, पर्यटक 50 रुपए का टिकट लेकर भी ताजमहल घूम सकता है, उसे मकबरे देखने के लिए एंट्री नहीं मिलेगी। बता दें कि ताजमहल के मुख्य गुम्बद के अंदर शाहजहां और मुमताज की कब्रें हैं।
ऑनलाइन टिकट लेने पर बेनीफिट
> ताजमहल का टिकट asi.payumoney.com वेबसाइट से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
> इंडियन टूरिस्ट को ऑनलाइन टिकट में 5 रुपए का डिस्काउंट दिया जाता है।
> विदेशी टूरिस्ट को ऑनलाइन टिकट में 50 रुपए का डिस्काउंट दिया जाता है।
> भारतीय और विदेशी टूरिस्ट के 15 साल के कम उम्र के बच्चों का टिकट नहीं लगेगा।
> ये टिकट 3 घंटे के लिए वैलिड होता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ